Uncategorized

कृष्णा बस स्टैंड पर नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण:सड़क और सार्वजनिक स्थानों से हटाए अवैध ठेले, पुलिस बल रहा तैनात

सरदारशहर में बुधवार सुबह कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क और सार्वजनिक स्थानों से कई अवैध ठेलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कई ठेला संचालक अपना सामान खुद हटाने लगे।

नगर परिषद की टीम सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्ग पर लगे ठेलों को हटाकर रास्ता साफ कराया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद के अभियंता और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करते रहे।स्थानीय लोगों का कहना है कि कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस कार्रवाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लोगों का मानना है कि केवल ठेले हटाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, क्योंकि कई स्थायी दुकानदार भी अपनी दुकानों के आगे तक सामान रखकर सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने की मांग की। मिली के अनुसार, नगर परिषद अब कृष्णा बस स्टैंड पर लंबे समय से अवैध रूप से खड़ी रहने वाली बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। यदि ये अभियान आगे बढ़ता है, तो बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने लगातार कार्रवाई जारी रखी। हालांकि, नगर परिषद आयुक्त मगराज डुड्डी मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago