Uncategorized

निकाय चुनाव से पहले चुनावी मोड में कांग्रेस:एआईसीसी सचिव ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने गुरुवार को चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में सक्रिय रहने का संदेश दिया उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और भाजपा सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का आह्वान किया।

चूरू के शहर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में आयोजित बैठक में चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान

राव ने कहा कि कांग्रेस को जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

चिरंजीव राव ने आरोप लगाया कि राजस्थान में पंचायत चुनाव करीब डेढ़ वर्ष की देरी से कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया या उनके नाम बदल दिए।

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पर जोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने बताया कि कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनावों की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने कहा कि “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया गया है और कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारियों के लिए सक्रिय किया जा रहा है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी हाकम अली खां, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल, पीसीसी महासचिव प्रद्युम्न सिंह तथा चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराव जाखड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago