Uncategorized

ATS-AGTF ने एक साथ 24 जगहों पर छापा मारा:गैंगस्टर्स से जुड़े बदमाश पकड़े, एडीजी ने की सर्च की मॉनिटरिंग

जयपुर शहर में एटीएस-एजीटीएफ की टीमों ने गुरुवार तड़के छापेमारी की। शहरभर में 20 से ज्यादा जगहों पर दबिश देकर गैंगस्टर्स से जड़े संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया गया है एटीएस-एजीटीएफ टीमों की लगातार जारी कार्रवाई में हार्डकोर बदमाशों को भी पकड़ा जा रहा है। एटीएस-एजीटीएफ टीमों ने सुबह करीब 5 बजे जयपुर शहर में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। गैंगस्टर्स और हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ सर्च के लिए दबिश दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय से एटीएस-एजीटीएफ को जयपुर शहर में अलग-अलग गैंगस्टर्स के अपना साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश में जुटे होने का पता चला था। संगठित अपराध के खिलाफ पुख्ता इनपुट और सूची को लेकर एटीएस-एजीटीएफ टीमों ने रेड डाली। गैंगस्टर्स के ग्रुप से जड़े गुर्गों को लेकर चलाए अभियान में कई संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। एडीजी (एजीटीएफ) दिनेश एमएन की ओर से सर्च की मॉनिटरिंग की जा रही है।

एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस कमिश्नरेट का पूरा सहयोग रहा। दबिश के स्थानों को चयनित कर गठित टीमों ने QRT, DST और RAC सहित जिलें में मौजूद अधिकतम पुलिस जाब्ता का यूज किया गया। डीसीपी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। जयपुर शहर के खोराबीसल में 7 जगह, झोटवाड़ा में 5, करणी विहार में 3, करधनी में 1, मुरलीपुरा में 1, बिंदायका में 1, वैशाली नगर में 2, मालपुरा गेट में 1, कोतवाली में 1, आमेर में 1 और सोडाला में 1 जगह छापेमारी की गई। रेड की कार्रवाई का मेन फोक्स संगठित अपराधियों एवं गैंगस्टर्स की गतिविधि पर रोक लगाना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago