चूरू में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों को महिला कॉलेज और नेचर पार्क के पास फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक डिकॉय ऑपरेशन के दौरान की। एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी अभियान के तहत, महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर यह विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन के दौरान, महिला कॉलेज और नेचर पार्क के आसपास असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। तभी वहां से गुजरने वाली बालिकाओं और महिलाओं पर दो लड़कों द्वारा फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया। महिला पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थानों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंडों और स्कूल व कॉलेजों के आसपास महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
राजस्थान में बढ़ते ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट) फ्रॉड को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम…
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद BCCI भारतीय टीम के परफॉर्मेंस का रिव्यू…
जसरासर से सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए शुक्रवार रात श्रद्धालुओं का एक जत्था चित्तौड़गढ़…
बीकानेर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के…
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग खेतों में चोरी की…
जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। महिला ने अपने कमरे…