टीवी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी शादी टूटने और तलाक की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ में कपल ने माना कि एक समय उनके बीच हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था। दरअसल, कुछ समय पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और प्रिंस के एक व्लॉग के बाद उनके अलग होने की खबरें थीं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।
प्रिंस नरूला ने चैट शो में सफाई देते हुए बताया कि उनके एक पुराने व्लॉग की बात को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया था। प्रिंस के मुताबिक, उस समय वे काफी दबाव में थे। युविका की प्रेग्नेंसी चल रही थी, नया घर बन रहा था और काम का भी प्रेशर था। वे चाहते थे कि बच्चा नए घर में आए। धूल-मिट्टी से एलर्जी से बचाने के लिए उन्होंने युविका को कुछ समय के लिए उनकी मां के घर भेज दिया था। व्लॉग में प्रिंस ने कह दिया कि ‘हम अब साथ नहीं रहते’, जिसका मतलब सिर्फ अलग-अलग घर था, लेकिन लोगों ने इसे तलाक से जोड़ दिया।प्रिंस नरूला ने स्वीकार किया कि उनके रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आया था जब दोनों मानसिक रूप से बहुत थक चुके थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने अलग होने के बारे में भी सोच लिया था। प्रिंस ने कहा कि उस समय न तो युविका गलत थीं और न ही मैं गलत था। हम दोनों ही सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। हालांकि, उन्होंने इस मुश्किल दौर का सामना किया और अपने रिश्ते को टूटने से बचा लिया।
पोस्टपार्टम और एंग्जाइटी से साथ जूझा कपल मां बनने के बाद के अनुभव पर बात करते हुए युविका चौधरी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद का समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कठिन था। वजन बढ़ने के कारण आत्मविश्वास कम होने लगा था। युविका ने रोते हुए बताया कि वे एक तरफ पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थीं और दूसरी तरफ प्रिंस की एंग्जाइटी को भी संभाल रही थीं। उस मुश्किल समय में उन्होंने सिर्फ अपनी बेटी के लिए खुद को मजबूत बनाए रखा ताकि उस पर इस तनाव का असर न पड़े।
इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से फिर शुरू हुई चर्चा युविका और प्रिंस के तलाक की खबरें हाल ही में तब दोबारा शुरू हुईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। फैंस कयास लगाने लगे कि उनके बीच सब ठीक नहीं है। कपल ने कहा कि शुरुआत में इन अफवाहों से उन्हें परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि उन्हें हर बात का जवाब दुनिया को देने की जरूरत नहीं है। पहली बार माता-पिता बनने का यह सफर उनके लिए नई जिम्मेदारियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।बिग बॉस 9 से शुरू हुआ था दोनों का सफर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में हुई थी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद, साल 2024 में दोनों IVF के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…