Uncategorized

चूरू में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले:एसपी निश्चय प्रसाद ने जारी किया आदेश, कई थानों के SHO बदले

चूरू जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने 35 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) और उप-निरीक्षकों (एसआई) के तत्काल प्रभाव से तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में जिले के कई प्रमुख थानों के थानाधिकारी बदले गए हैं, वहीं लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख थानों में नए थानाधिकारी

जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक मुकुट बिहारी को आरआई पुलिस लाइन चूरू से थानाधिकारी सुजानगढ़ नियुक्त किया गया है। सुखराम चोटिया को कोतवाली चूरू से सदर सुजानगढ़ भेजा गया है। बेगाराम को सुजानगढ़ से राजलदेसर, सतपाल बिश्नोई को तारानगर से हमीरवास तथा गौरव खिड़िया को रतनगढ़ से कोतवाली चूरू का थानाधिकारी बनाया गया है। मोटाराम को सदर चूरू से छापर, शंकरलाल को साहवा से सालासर, भागूराम को भालेरी से भानीपुरा तथा रामनिवास बिडियासर को रतननगर से पुलिस लाइन चूरू भेजा गया है।

महत्वपूर्ण शाखाओं और थानों में भी बदलाव

इंद्रलाल को छापर से सदर चूरू, महेंद्र कुमार को दूधवाखारा से सांडवा तथा कुसुमलता को एसआईयूसीएडब्ल्यू (वर्तमान में थाना साइबर चूरू) से महिला थाना चूरू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कमल कुमार को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना साइबर चूरू और संदीप कुमार को रतनगढ़ का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। कैलाशचंद्र को पुलिस लाइन चूरू, सुभाष चंद्र कच्छावा को अपराध सहायक, जगदीश सिंह को साहवा, कृष्ण कुमार को बीदासर, राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन चूरू, बजरंगलाल को आरआई पुलिस लाइन चूरू, अजय कुमार को भालेरी, धीरेंद्र सिंह को सरदारशहर, पुष्पेंद्र सिंह को तारानगर, अमित कुमार स्वामी को प्रभारी यातायात शाखा चूरू तथा देवेंद्र सोनी को प्रभारी जिला विशेष शाखा बनाया गया है।

उप-निरीक्षकों के स्तर पर भी व्यापक फेरबदल

उप-निरीक्षकों की श्रेणी में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। धर्मेन्द्र सिंह को राजगढ़ से सिद्धमुख, सुभाषचन्द्र को पुलिस लाइन चूरू से रतननगर, किशनाराम को कोतवाली चूरू से प्रभारी डीएसटी, कमलेश कुमार को चौकी गोठया से राजगढ़ तथा हंसराज गुर्जर को प्रभारी यातायात चूरू से चौकी गोठया भेजा गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे मोहर सिंह मीणा और पृथ्वीराज को कोतवाली चूरू, कोहर सिंह को सुजानगढ़ तथा दलीप सिंह को सरदारशहर में पदस्थापित किया गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago