Uncategorized

बीकानेर पुलिस का 4 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:एनडीपीएस एक्ट और जेल से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार हैं आरोपी

बीकानेर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम घोषित किया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने शुक्रवार को आदेश जारी कर प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी कराने या उनकी सही सूचना देने वाले व्यक्ति को यह इनाम दिया जाएगा।

आदेश के अनुसार इनाम उन लोगों को मिलेगा, जो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करवाने, उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने या उनकी सही एवं पुख्ता सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएंगे। इनाम वितरण को लेकर अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।

जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें खाजूवाला थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार मखन सिंह, बीछवाल थाने के मामले में वांछित जोरासिंह और जसवीर उर्फ मामी उर्फ बॉस, तथा पूगल थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार थानसिंह उर्फ खानूसिंह शामिल हैं। चारों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या बीकानेर पुलिस को सूचित करें, ताकि उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

3 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

3 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

3 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

3 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

3 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

3 months ago