चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र के रूपेली गांव में शनिवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बोलेरो पिकअप में सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस को दी गई लिखित रिपोर्ट में दूकर निवासी रामलाल जाट ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह गोपालपुरा से दवा लेकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। रूपेली मोड़ स्थित शराब ठेके के सामने तीन-चार लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो भागे आरोपी रामलाल के अनुसार एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप मौके पर पहुंची, जिसमें से चार-पांच लोग उतरकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी बोलेरो पिकअप में बैठकर फरार हो गए।
खून से लथपथ रामलाल अपने भाई की मदद से बीदासर थाना पहुंचा, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे राजकीय टांटिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीदासर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल प्रेमाराम को सौंपी गई है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…