Uncategorized

रोडवेज बस कंडक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:कर्मचारियों ने टाला चक्का जाम, हजारों यात्रियों को मिली राहत

चूरू पुलिस ने रोडवेज बस कंडक्टर सुरेंद्र पूनिया के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी उम्मेद खां को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को प्रस्तावित अपना चक्का जाम आंदोलन और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

आंदोलन टलने की घोषणा के साथ ही चूरू डिपो की सभी 42 बसों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया है। इससे पहले 17 जुलाई से चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी, जिससे 10 से अधिक रूटों के प्रभावित होने और 15 हजार से अधिक यात्रियों के परेशान होने की आशंका थी।

बस सेवाएं सामान्य होने से प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

कर्मचारी संगठनों ने मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई जारी रखने की मांग दोहराई है। गौरतलब है कि गुरुवार को कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर धरना दिया था और शुक्रवार को चक्का जाम की चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

चूरू: रेलवे लाइन के किनारे लगाई जा रही जालियां:दोहरीकरण के बाद हादसों को रोकने के लिए विभाग का कदम

चूरू में रेलवे विभाग चूरू रोड सड़क मार्ग पर रेल लाइन को सुरक्षित करने का…

8 hours ago

सरदारशहर पुलिस की तास पत्ती जुआ सट्टा पर कार्रवाई,पुलिस ने दो जगह से 8 आरोपियों को कुल 33 हजार 650 रुपए के साथ किया गिरफ्तार

सरदारशहर थानाप्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के तहत जुआ…

8 hours ago

शिक्षक तबादलों के विरोध में निकली आक्रोश रैली:शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, 25 अगस्त को निदेशालय घेराव की चेतावनी

चूरू में राजस्थान शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षकों ने तबादलों के विरोध…

8 hours ago

शराबियों के उत्पात का विरोध करने पर हमला:विवाहिता के सिर में चोट, पुलिस ने पर्चाबयान लेकर कार्रवाई शुरू की

चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के ढाढरिया बणीरोतान गांव में शराब के नशे में…

11 hours ago

राजस्थान के 51 हॉस्पिटल RGHS से निलंबित:24 अस्पतालों पर 3 करोड़ जुर्माना; जयपुर के मणिपाल, सोनी और इंडस समेत 9 हॉस्पिटल शामिल

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार ने 51 अस्पतालों को…

11 hours ago