Uncategorized

जयपुर में जिम ट्रेनर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में चुन्नी से लटका मिला, रूम पार्टनर अजमेर गया हुआ था

जयपुर में एक जिम ट्रेनर ने चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। रूम पार्टनर के लौटने पर जिम ट्रेनर से सुसाइड का पता चला। अशोक नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

रूम में फंदे से लटका मिला जिम ट्रेनर

ASI राम कुमार ने बताया- मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी हर्षित परमार (20) ने सुसाइड किया है। वह रमेश मार्ग सी-स्कीम में रूम पार्टनर के साथ किराए से रहकर जिम ट्रेनिंग कराता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह मकान मालिक से टिफिन लेकर कमरे में गया था। उसी रात उसका रूम पार्टनर किसी काम से अजमेर गया हुआ था। गुरुवार देर रात हर्षित ने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रूम पार्टनर के वापस लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने व गेट खटखटाने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। उसने मकान मालिक व पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। कमरे के अंदर जाने पर हर्षित फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago