जयपुर में महावीर कैंसर हॉस्पिटल के एक नर्सिंगकर्मी ने सुसाइड कर लिया है। नर्सिंगकर्मी का किराए के कमरे में बेड पर शव मिला। मरने से पहले नर्सिंगकर्मी सुसाइड नोट में छोड़ा है। सुसाइड में नोट में लिखा- हॉस्पिटल में साथ काम करने वाली एक लड़की, जो मेरे साथ रिलेशनशिप में थी। मुझे पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित (टॉर्चर) कर रही थी मामले की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालवीय नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) विजय पाल ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा के भीमगंजमंडी निवासी अरुण देतवाल (38) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। अरुण मालवीय नगर के सेक्टर-1 में किराए पर रहता था और महावीर कैंसर हॉस्पिटल में नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्यरत था।
गुरुवार सुबह 10 बजे से ही परिजनों ने अरुण को कई बार फोन किया था, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। बार-बार संपर्क करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो अनहोनी की आशंका में परिजन गुरुवार रात कोटा से जयपुर पहुंचे। अरुण के कमरे पर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब दरवाजा तोड़कर वे अंदर घुसे, तो कमरे में बेड पर अरुण अचेत अवस्था में पड़ा था।
कमरे में पड़ी मिली इंजेक्शन और सिरिंज
सूचना मिलने पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को बेड पर अरुण मृत अवस्था में मिला और उससे कुछ ही दूरी पर एक इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी हुई थी। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को अरुण का लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। मृतक के भाई शुभम ने सुसाइड नोट के आधार पर मालवीय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…