Uncategorized

रतनगढ़; निवर्तमान पार्षद भार्गव का निधन, परिजनों ने नेत्रदान करवाया

शहर के वार्ड 28 के निवर्तमान पार्षद नंदकिशोर भार्गव (73) का शनिवार को हृदयघात से निधन हो गया। नंदकिशोर दो बार खुद व एक बार उनकी पुत्रवधु वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पिछले चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 615 वोट से जीत हासिल की थी। भार्गव सुबह से शाम तक जनता की सेवा में समर्पित रहते थे। वे शनिवार सुबह भी अपने वार्ड की स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा रहे थे। उसी समय तबीयत खराब हुई। उन्हें जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भार्गव अपने वार्ड के साथ अन्य वार्डों के बुजुर्गों व विधवा महिलाओं की पेंशन फॉर्म भरवाने व रेल के विकास में उच्चाधिकारियों से पत्राचार नियमित करते रहते थे। उनके निधन के बाद परिजनों ने शहर की सामाजिक संस्था देवकिशन स्मृति सेवा समिति के जरिए नेत्रदान करवाया। सरदारशहर के नेत्र संग्रह केंद्र की टीम उनके आवास पर पहुंची और नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान निवर्तमान पार्षद के पुत्र सुनील, अनिल, भाई किशोर कुमार, अशोक कुमार व समिति अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी आदि मौजूद रहे। उनके नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी मिलेगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago