Uncategorized

जीएम ने रींगस स्टेशन का किया निरीक्षण:सुंदरपुरा-खाटूश्यामजी स्टेशन घोषणा के बाद पहला दौरा, ट्रेनें बढ़ाने पर हुई चर्चा

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शनिवार शाम रींगस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को यात्री सुविधाओं के विस्तार से जुड़े दिशा-निर्देश दिए। जयपुर से सीकर तक स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए वे रींगस पहुंचे थे। सुंदरपुरा-खाटूश्यामजी रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद महाप्रबंधक का यह पहला दौरा था।

सुविधाओं पर रहेगा फोकस

डीआरएम रवि जैन ने बताया कि रींगस रेलवे स्टेशन पर श्याम श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। महाप्रबंधक शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई विस्तार कार्य किए जा रहे हैं।

विकास कार्यों पर हुई चर्चा

जीएम पंकज शर्मा ने रींगस और सुंदरपुरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने तथा स्टेशन विकास कार्यों के विस्तार पर रेलवे अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्टेशन की मौजूदा व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और रेलवे अधिकारियों की टीम ने महाप्रबंधक को विभिन्न विकास योजनाओं से अवगत कराया।

ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का सुझाव

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र माहेश्वरी ने महाप्रबंधक शर्मा को श्याम श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए यात्री रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान पीसीओएम मदनराम देवड़ा, एडीआरएम गौरव गौड़, स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया, आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक डोरवाल सहित उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल के कई अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago