Uncategorized

चूरू में अवैध हथियारों पर AGTF का शिकंजा:तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टा और कारतूस बरामद

चूरू जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। AGTF चूरू ने राजगढ़ और हमीरवास थाना पुलिस के सहयोग से एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल ने बताया कि जिले में अपराधियों, गैंगस्टर गतिविधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एजीटीएफ चूरू प्रभारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पिलानी बाईपास से हथियार सहित पकड़ा आरोपी

पहली कार्रवाई राजगढ़ थाना क्षेत्र में की गई। एजीटीएफ की सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-709 पिलानी बाईपास से जोगीवाला (हनुमानगढ़) निवासी लालचंद उर्फ लाला उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई तारानगर पुलिया के पास हुई, जहां बिरमी खालसा निवासी विजयपाल को एक अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीसरी कार्रवाई हमीरवास थाना क्षेत्र के दंदेऊ-मोहनसिंह रमाणा जोहड़ इलाके में की गई। यहां पुलिस ने रामसरा ताल निवासी रवि कुमार को एक अवैध देशी कट्टे के साथ पकड़ा।

हथियारों के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। अब आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई करने वाले लोगों और इनके संभावित आपराधिक इस्तेमाल को लेकर पूछताछ की जा रही है।

अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्त निगरानी

एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि चूरू पुलिस अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध हथियारों या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago