कालू थाना क्षेत्र के मनाफरसर गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक पर स्विफ्ट गाड़ी में आए 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक का एक हाथ और एक पैर टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मनाफरसर निवासी कल्याण सिंह बेटा किशनसिंह राजपूत ने 17 जुलाई को यह रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में था। इसी दौरान घर से फोन आया कि उसे घर आना है।
खेत की सीमा पर बैठे होने के दौरान अचानक एक स्विफ्ट गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी में जगदीश सिंह, जीतूसिंह, रणजीत सिंह, भागीरथ भाम्भू और 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्ति सवार थे। सभी के हाथों में लाठियां थीं। इन सभी ने मिलकर कल्याण सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कल्याण सिंह के शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो गांव का महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा। महेंद्र सिंह को देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अवैध रूप से खेत में घुसकर मारपीट की। कालू पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस 2023 की धारा 115(2), 126(2), 329(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…