Uncategorized

चूरू में बदला मौसम, बारिश से मिली गर्मी से राहत:उमस से परेशान लोगों और फसलों को मिला नया जीवनदान

चूरू में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह आसमान में घने बादल छा गए, जिसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं।

सुबह करीब 7 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो बाद में झमाझम बारिश में बदल गया। पिछले कई दिनों से चूरू में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। सोमवार शाम को भी बारिश का मौसम बना था, लेकिन बारिश नहीं हुई थी।

2 दिन तक तेज बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 21 और 22 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है।उन्होंने यह भी बताया कि 23 से 27 जुलाई के दौरान कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश से खेतों में मुरझाई फसलों को संजीवनी मिली है, जिन्हें बारिश के अभाव में नुकसान हो रहा था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago