Uncategorized

कार लोन विवाद में आधी रात घर पर हमला:हथियार दिखाकर जान से मारने की दी धमकी, CCTV में कैद हुई वारदात

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में कार लोन के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक घर पर धावा बोलने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में घुसकर हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी, गाली-गलौज की और घर का गेट तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई शहर के वार्ड तीन निवासी तेजपाल पूनिया (27) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी एक कार करतार, विकेश, सतपाल और गजेंद्र सिंह को बेची थी। कार पर लोन चल रहा था, लेकिन आरोपियों ने न तो उसकी किस्तें जमा कराईं और न ही वाहन अपने नाम ट्रांसफर कराया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

पहले रास्ते में धमकाया, फिर घर पहुंच गए

रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई की रात अशोक स्तंभ के पास आरोपियों ने तेजपाल को जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद देर रात वे 4-5 अन्य लोगों के साथ तेजपाल के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने हथियार दिखाते हुए गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और घर का मुख्य गेट तोड़ दिया।

शोर मचाने पर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

तेजपाल के शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने तेजपाल पूनिया की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago