Uncategorized

2.5 ग्राम ड्रग्स की जब्ती से खुला 10 लाख की तस्करी का नेटवर्क; पुड़िया बेचने वाले से मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस, 4 गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल के तहत सांडवा व बीदासर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि महज 2.52 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ पकड़े गए एक छोटे पैडलर से शुरू हुई पूछताछ ने पुलिस को पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुंचा दिया। सांडवा थाना एसएचओ महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नागौर जिले के मुख्य सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत की 96.03 ग्राम एमडी, तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और दो बाइक जब्त की है। पूरी कार्रवाई को लेकर सांडवा व बीदासर थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

इस खुलासे में सांडवा एसएचओ के नेतृत्व में कांस्टेबल सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुभाष, राजकुमार, भंवरलाल, रणजीत सिंह और बीदासर एसएचओ सुभाषचंद्र कच्छावा, कांस्टेबल सुभाष व मनोज की विशेष भूमिका रही। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि एक छोटे से इनपुट के आधार पर सांडवा एसएचओ महेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की, तो एमडी सप्लाई के तार नागौर जिले से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से तीन कार्रवाइयों को अंजाम दिया। तीनों कार्रवाई बीदासर डीएसपी विजय कुमार मीणा के सुपर विजन में हुई।

पहली कार्रवाई : गश्त के दौरान सांडवा पुलिस ने बाइक सवार सहीराम जाट निवासी सडु बड़ी (सांडवा) को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 2.52 ग्राम एमडी बरामद हुई। आरोपी सहीराम को मौके से गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई, तो उसने यह एमडी खींवसर (नागौर) निवासी भंवराराम से खरीदना स्वीकार किया। एसपी निश्चय ने बताया कि आमतौर पर छोटे पैडलर पकड़े जाने के बाद मुख्य सप्लायर तक पहुंचना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन सांडवा एसएचओ महेंद्र कुमार की टीम ने बीदासर पुलिस के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाकर त्वरित कार्रवाई की। इस कारण महज 2.5 ग्राम की पहली जब्ती से शुरू होकर पुलिस 96 ग्राम की कुल जब्ती, मुख्य सप्लायर को दबोचने में कामयाब रही।

दूसरी कार्रवाई : सांडवा पुलिस से मिली सूचना पर बीदासर पुलिस ने तुरंत दूसरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी भंवराराम और उसके साथी मोहनराम निवासी बांदिया, नागौर को दस्तयाब किया। इनके पास से स्कॉर्पियो और 33.03 ग्राम एमडी जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई : भंवराराम व उसके साथी से हुई पूछताछ में मुख्य सप्लायर के रूप में नागौर के हनुमान सैन का नाम सामने आया। सांडवा पुलिस ने तुरंत मुख्य सप्लायर हनुमान सैन निवासी राठौड़ी कुआं, नागौर को दबोचा। 60.48 ग्राम एमडी व बुलेट बाइक जब्त की गई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago