चूरू की रतननगर पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 हजार 100 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई रोही रतननगर में एक खाली पड़ी बंजर भूमि पर की गई। गश्त पर मौजूद पुलिस टीम ने पांच व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा।
यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर, एएसपी सुनील कुमार और डीएसपी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में तथा रतननगर थानाधिकारी सुभाषचंद के नेतृत्व में हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रतननगर वार्ड दस निवासी नेमीचंद सैनी (55), साबिर कायमखानी (45), प्रवीण शर्मा (40), मोजुद्दीन (59) और शाहरुख लीलगर (32) शामिल हैं।
रतननगर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…