Uncategorized

हेलमेट व सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें, तेज रफ्तार गाड़ियों के चालान बनाएं : एसपी

चूरू जिले में बेपटरी होती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा अब सख्ती करेगा। एसपी निश्चय प्रसाद एम की अध्यक्षता में बुधवार को यातायात शाखा कार्यालय में विशेष समीक्षा गोष्ठी हुई। बैठक में एसपी ने जिले के हाइवे मोबाइल, इंटरसेप्टर और तहसील मुख्यालयों के ट्रैफिक प्रभारियों की क्लास ली।

एसपी निश्चय प्रसाद ने निर्देश दिए कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि हादसों को रोकना और लोगों की जिंदगी बचाना है।

बैठक के दौरान एएसपी सुनील कुमार, डीएसपी गजेंद्र सिंह व यातायात शाखा प्रभारी सुखराम चोटिया सहित पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। एसपी ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ग्राउंड पर काम कर रहे प्रभारियों से व्यावहारिक सुझाव भी मांगे और उन पर तुरंत अमल करने का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि वाहन चालक अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। सुरक्षित चले, सुरक्षित घर लौटें।

{शहर और प्रमुख कस्बों में लगने वाले जाम पर नियंत्रण पाने और सड़कों पर अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। {बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और बिना सीटबेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने को कहा गया। {हाइवे और मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार गाड़ियां चलाने वालों पर इंटरसेप्टर और हाइवे मोबाइल टीमों को कड़ी नजर रखने और ज्यादा से ज्यादा चालान करने के निर्देश दिए गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago