Categories: Uncategorized

राजस्थान में भर्ती प्रक्रियाओं पर मुख्य सचिव की सख्ती:बोले- युवाओं को जल्दी मिले नियुक्ति; जानिए कौनसे पदों पर होंगी भर्तियां

राजस्थान सरकार ने अलग-अलग विभागों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा- पात्र अभ्यर्थियों को समय पर नियुक्ति दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक चरण को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव ने विशेष रूप से राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा- सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा, परिणाम, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के समय पर पूरी हो सके। बैठक में आगामी रोजगार उत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को इस रोजगार उत्सव के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं। विभाग अपनी तैयारियां समय रहते पूरी करे, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने में किसी प्रकार की देरी न हो।

इन भर्तियों पर चर्चा हुई

समीक्षा बैठक में कई प्रमुख भर्तियों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, शिक्षक ग्रेड-III भर्ती, संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती, जेल प्रहरी भर्ती, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की भर्ती और बस परिचालक भर्ती प्रमुख रूप से शामिल रही। मुख्य सचिव ने इन सभी भर्तियों में दस्तावेज सत्यापन, परिणाम घोषणा और नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रिक्त पदों पर चल रही अन्य भर्ती प्रक्रियाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें 24,752 सफाई कर्मचारी भर्ती, 10,644 कनिष्ठ सहायक एवं क्लर्क ग्रेड-II भर्ती, 6,000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 3,500 शिक्षण सहयोगी भर्ती, 3,430 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती, 3,000 जूनियर टेक्निकल सुपरवाइजर (PHED) भर्ती, 2,000 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पदों की भर्ती, 1,548 आयुष विभाग भर्ती, 1,100 कृषि पर्यवेक्षक भर्ती, 1,100 पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती, 1,059 सहायक अभियंता भर्ती तथा 774 जूनियर अभियंता भर्ती सहित अलग – अलग भर्ती की प्रगति पर चर्चा की गई।

भर्ती की सभी चरणों पर मॉनिटरिंग की जाए

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निस्तारण करने, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार समय पर परिणाम घोषित करने, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने और चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति आदेश जारी दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी से युवाओं का समय और अवसर दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए सभी विभाग समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर काम करें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी विलंब के नियुक्ति मिल सके। बता दें कि मुख्य सचिव की यह समीक्षा बैठक ऐसे समय में हुई है, जब विभागों में बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। जहां लाखों अभ्यर्थी उनके परिणाम और नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का फोकस अब इन प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago