Categories: Uncategorized

25 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:दूधवाखारा पुलिस ने NH 52 पर की कार्रवाई, लग्जरी कार जब्त

चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार से 25 किलो डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मादक पदार्थ सालासर के एक होटल से लेकर हिसार ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मयूर होटल के पास दोनों को दबोच लिया।

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई

दूधवाखारा थानाधिकारी देवेंद्र सोनी ने बताया कि एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एनएच-52 पर मयूर होटल के पास नाकाबंदी की गई थी।

तलाशी में कार से मिला 25 किलो डोडा पोस्त

नाकाबंदी के दौरान चूरू की ओर से आ रही एक आई-20 कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की गई। उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 25 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को जब्त कर लिया।

हिसार के दोनों तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने रावतखेड़ा, हिसार निवासी अनूप और मगलिया सूरतिया, हिसार निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सालासर से हिसार ले जाया जा रहा था डोडा पोस्त

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों तस्कर सालासर के एक होटल से डोडा पोस्त लेकर हिसार जा रहे थे। इससे पहले कि वे अपने गंतव्य तक पहुंच पाते, दूधवाखारा पुलिस ने उन्हें नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया।

मामले की जांच सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि कर रहे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago