राजस्थान

जमीन विवाद को लेकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास:SP ने SHO को किया लाइन हाजिर, कालाडेरा सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

चौमूं में जमीन विवाद को लेकर परेशान एक युवक ने सरपंच और अन्य लोगों पर जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान आग की चपेट में आने से युवक 50 प्रतिशत तक झुलस गया। युवक को इलाज के लिए कालाडेरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि कालाडेरा कस्बे के वार्ड नंबर 13 सुनार मोहल्ले में 117 गज के प्लॉट को लेकर महावीर प्रसाद शर्मा और सुभाष सैन के परिवार के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। महावीर शर्मा और सुभाष सैन ने एक-दूसरे के खिलाफ कालाडेरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमीन विवाद से परेशान होकर सोमवार शाम साढ़े 6 बजे गोविंद देव मंदिर दिलीप सैन (35) पुत्र सुभाष सैन ने ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।

एसपी रात को पहुंचे कालाडेरा थाने जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु कुमार रात साढ़े 11 बजे कालाडेरा पुलिस थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने पीड़ित की ओर से तीन दिन पहले दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण कालाडेरा थाना प्रभारी नरेश कंवर को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ से पूरे मामले की जानकारी ली और युवक के आत्मदाह के प्रयास के मामले में निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि कालाडेरा कस्बे में महावीर प्रसाद शर्मा और सुभाष सैन के बीच जमीन विवाद को लेकर मामला चल रहा है। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। दिलीप सैन ने सोमवार शाम आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीओ ने बताया कि इस मामले में युवक दिलीप सैन की मां मुन्नी देवी ने कालाडेरा पुलिस थाने में कालाडेरा सरपंच अशोक शर्मा और महावीर शर्मा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

दूसरे पक्ष के महावीर शर्मा ने बताया कि यह हमारी पुश्तैनी जमीन है। इन लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। हमें जमीन के अंदर नहीं जाने दिया।

सरपंच ने आरोपों को बताया निराधार कालाडेरा सरपंच अशोक शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें एक पक्ष के महावीर शर्मा ने सुभाष सैन के खिलाफ ग्राम पंचायत में शिकायत की थी कि सुभाष सैन और अन्य लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर महावीर शर्मा ने शिकायत की थी। फिलहाल दोनों पक्षों का मामला थाने में है। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

5 days ago