मकान बनाने का झांसा देकर विधवा महिला से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से निर्माण कार्य के लिए लाखों रुपए ले लिए और काम भी नहीं किया। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में अंजू देवी निवासी बसंत विहार, सीकर ने बताया कि चारण की ढाणी, पिपराली में उसका 18×50 का आवासीय प्लॉट है। महिला ने प्लॉट में मकान बनाने के लिए 250 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से ठेकेदार भंवरलाल निवासी कटराथल को ठेका दिया था। जिसके बाद महिला ने मिस्त्री के खाते में 9 लाख 48 हजार रुपए निर्माण कार्य के लिए जमा करवा दिए।
ठेकेदार अब घर बनाने के लिए मना कर रहा है और मकान के निर्माण कार्य को बीच में अधूरा छोड़ रखा है। जिसके कारण महिला को परेशानी हो रही है। जब विधवा महिला आरोपी से अपने पैसे वापस मांगती है तो वह महिला के साथ गाली-गलौज करता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल एसपी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश कर रहे हैं।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…