बिकानेर

रसद विभाग की टीम ने दो जगह की छापेमारी:अवैध रिफलिंग करने वालों के यहां से आठ सिलेंडर जब्त, मशीने भी सीज

खाद्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से सिलेंडर रिफलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को दो जगह छापामारी की गई, इस दौरान आठ सिलेंडर जब्त किए गए।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देश पर 17 से 27 सितम्बर तक एलपीजी के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को भी कार्यवाही की गई। घरेलू सिलेण्डर के व्यावसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा गठित टीम ने गंगाशहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जैन कॉलेज के पास, नोखा रोड पर 2 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक मोटर एवं पाबू चौक वाली रोड गंगाशहर में किशन गहलोत की दुकान से 5 घरेलू एलपीजी सिलेंडर व 1 व्यावसायिक सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक रिफिलिंग मोटर सहित दोनों स्थानों से अवैध रिफिलिंग करते पाए जाने पर कुल 8 एलपीजी सिलेंडर मय इलेक्ट्रॉनिक काँटे व मोटर जब्त किए गए है।। उन्होंने बताया कि सिलेण्डरों को घरेलू उपयोग से इतर वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते पाए जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति आदेश 2000 के उपबन्धों का स्पष्ट उल्लघंन किए जाने पर सिलेण्डर एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया है। जब्त सामग्री को डागा गैस एजेंसी गंगाशहर को सुपुर्द किया गए। जब्त समान का प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6 ए के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गैस सिलेण्डरों में तीव्र द्रवित ज्वलनशील पदार्थ होने एवं असुरक्षित रूप से प्रयुक्त करने से रोकथाम के लिए निर्देशित किया। किसी भी स्थिति में 100 किग्रा एलपीजी गैस से अधिक का भण्डारण किसी भी परिसर में नहीं किया जाए। साथ ही सिलेण्डरों को बंद परिसर में उपयोग में नहीं लें। गैस सिलेण्डरों पर प्रेशर रेग्यूलेटर एवं गैस पाईप की गहनता से जांच करते हुए वैधता अवधि में होना सुनिश्चित किया जाए। कार्यवाही में जिला रसद अधिकारी के साथ प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव सहित उपस्थित रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago