चूरू

सरदारशहर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वच्छता अभियान:विद्यार्थियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए किया प्रेरित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को गांव भादासर दिखनादा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शिक्षक रविंद्र पूनिया ने बताया कि राष्ट्र की सेवा स्वच्छता से प्रारंभ होती है, और विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ सेवा और स्वच्छता के महत्व को भी समझना चाहिए, जो जीवनभर काम आता है।

इस अवसर पर स्वच्छता रैली निकाली गई, और कार्यक्रम प्रभारी राजेश मीणा के निर्देशन में विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर व कक्षाओं की सफाई की।

कार्यक्रम प्रभारी ने विद्यार्थियों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कुसुमलता शर्मा, सिलोचना, प्रियंका कासनिया, पूनम राठौड़, सविता पूनिया, ममता स्वामी, गिरधारी लाल सहारण, दलीप जाखड़, ओमप्रकाश सारण, दिनकर जांगिड़ आदि उपस्थित थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago