बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) को जिस वक्त पैर में गोली लगी, उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं। सुनीता के राजस्थान मैनेजर सौरभ प्रजापति ने बताया- वे खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए 29 सितंबर को आईं थी। 30 सितंबर को दिन में करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए। 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई जाने का कार्यक्रम था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली।
सौरभ प्रजापति ने बताया- सुनीता सुबह करीब 9.30 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवानी हो गईं। वे मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि गोविंदा की तबीयत अब ठीक है। बता दें की सौरभ प्रजापति राजस्थान में गोविंदा और सुनिता दोनों का काम देखते हैं।
बता दें कि गोविंदा को गोली लगने की घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है।
गोविंदा खतरे से बाहर जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…