जयपुर

अजमेर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की,अपराध और महंगाई चरम पर

भाजपा सरकार के खिलाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हो गई। कांग्रेसियों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि राजस्थान में पिछले 10 महीने से भाजपा की सरकार है।

प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और महंगाई चरम पर है। 10 साल में भाजपा के द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हुए हैं। प्रशासन भी भारतीय जनता पार्टी के एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। इस पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगना चाहिए। हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान में भी डीजल-पेट्रोल के भाव होने चाहिए।

राजस्थान में जो भी घटनाएं हो रही है वह शर्मनाक बात है। इस तरह की कभी स्थिति देखने को पहले नहीं मिली थी। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर आज प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है।

पूर्व विधायक गोपाल बाहेती ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा सभी जिला मुख्यालय प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए हैं। सरकार से यही मांग है कि सड़क, पानी, बिजली और कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की गई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago