राजस्थान

बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा गधा,महिला का पैर काटा:मुश्किल से छुड़ाया, 3 घायल; सोजत में तीन घंटे तक मचाया उत्पात

पाली के सोजत में गधे ने तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। मामला गुड़ा कलां गांव का है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांव में गधे की दहशत रही। बाद में लोगों ने उसे मुश्किल से काबू किया और मुंह को रस्सियों से बांध दिया।

गांव वालों ने बताया- गुड़ा कलां गांव में सुबह 11 बजे गधे ने राह चलती महिला भंवरी देवी (70) पत्नी प्रतापराम के पैर को काट लिया। महिला जोर-जोर से चिल्लाई। गधे ने पंजा नहीं छोड़ा। महिला रस्ते पर गिर पड़ी। चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने गधे के चंगुल से भंवरी देवी को छुड़ाया। महिला के पैर में जख्म हो गया।

स्कूल से लौटती बच्ची को जबड़े में दबाकर दौड़ा

गुड़ा कलां गांव में अपने नाना-नानी के घर रहने वाली बच्ची गायत्री (4) शनिवार दोपहर इंटरवल में खाने खाने स्कूल से घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में गधे ने बच्ची को घुटने के ऊपर से अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्ची की नानी कमला देवी ने बताया- गायत्री को गधा जांघ से पकड़कर दौड़ने लगा।

लोगों ने गधे का पीछा कर बड़ी मुश्किल से इसे छुड़ाया। बच्ची के पैर पर दांतों के निशान हो गए। इस हमले के बाद बच्ची को बगड़ी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से दवा और इंजेक्शन लगवाकर लाए हैं। बच्ची घटना के बाद बदहवास हो गई।

लाठी-डंडा लेकर पीछे भागता रहा मालिक और गांव वाले

गांव के लोगों ने लाठी-डंडे संभालकर गधे को गांव के रास्तों पर घेरने की कोशिश की। इस दौरान गधा दौड़ लगाता रहा। गधे का मालिक और उसके साथी भी उसे पकड़ने के लिए जुटे रहे। लोगों ने डंडों से गधे को पीटकर बच्ची को छुड़ाया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago