अजमेर

अजमेर में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत:गाड़ी पर ‘यूट्यूबर मि. खान’ लिखा है, व्लॉगर बोला- मुझे टारगेट किया जा रहा है

अजमेर में रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। साइकिल सवार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिस ब्लैक कलर की इनोवा कार ने टक्कर मारी है, उसके बोनट पर ‘यूट्यूबर मि. खान व्लॉगर’ लिखा है। जबकि पीछे के शीशे पर ‘मि. खान यूट्यूबर 10M व्लॉगर फैमिली’ लिखा है। हादसा फॉयसागर रोड पर चामुंडा बीयर बार के पास हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

गंज थाना ASI हरभान सिंह ने बताया- साइकिल सवार रफीक खान (50) पुत्र सुबान खान हाथीखेड़ा का रहने वाला था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोग घायल को जेएलएन हॉस्पिटल भिजवा चुके थे। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

कार नंबर आरजे 01-यूए-1110 है। कार ड्राइवर देहली गेट इलाके का बताया जा रहा है। कार के पीछे ‘यूट्यूबर मि. खान व्लॉगर’ लिखा है। हालांकि कार किसकी है, ब्लॉगर खुद था या नहीं। खुद चला रहा था या कोई और इसकी जांच की जा रही है।

साइकिल को टक्कर मारते हुए आगे निकली कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- फॉयसागर की तरफ से साइकिल सवार बीयर बार की तरफ आ रहा था। अचानक तेज स्पीड में कार सामने से आई और साइकिल सवार का बैलेंस बिगड़ गया। हैंडल से उसके हाथ छूट गए और कार उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। साइकिल के पहिए मुड़ गए। वह पूरी तरह डैमेज हो गई।

परिवार में अकेले कमाने वाला था रफीक खान के साले गुलाम मुर्तजा निवासी काली का मंदिर फॉयसागर रोड ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मुर्तजा ने बताया- उसके जीजा गोटे का काम करते थे। फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे। फैक्ट्री से कुछ दूरी पर कार ने टक्कर मार दी। परिवार में रफीक की 12 साल की बेटी और पत्नी है। परिवार में वे ही अकेले कमाने वाले थे।

मि. खान ने इंस्टाग्राम पर दी सफाई हादसे में अपना नाम सामने आने पर यूट्यूबर मि. खान ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम लाइव कर सफाई दी। मि. खान ने कहा- हम एक फैशन शो कर रहे हैं। इस कारण कई गाड़ियां लगी हुई हैं, जिस पर मेरे नाम का बैनर लगा हुआ है। हादसे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

4 days ago