भरतपुर

राजस्थान में मलाइका अरोड़ा, सारा अली, नुसरत भरूचा का परफॉर्मेंस:बिजनेसमैन की पत्नी की बर्थ-डे पार्टी में जमकर थिरकीं, 200 ड्रोन की लाइटिंग से जगमगाया होटल

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित होटल सिक्स सेंसेज में बिजनेसमैन एमपी जालान ने पत्नी रश्मि जालान का बर्थडे धूमधाम से मनाया। यहां रविवार रात को हुई बॉलीवुड नाइट में कई फिल्मी सितारों ने परफॉमेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, नुसरत भरूचा ने जोरदार डांस किया। सारा अली ने रश्मि जालान से बर्थडे केक कटवाया। इस दौरान सारा ने कहा कि आज के इस विशेष मौके पर सबसे ज्यादा चमक रश्मि जी पर है।

कार्यक्रम में सूफी सिंगर स्माइल ने समां बांध दिया। इस दौरान 200 ड्रोन से लाइटिंग शो भी किया गया। इन ड्रोन के जरिए रश्मि जालान (50) को जन्मदिन की बधाइयां दी गई। इसके साथ ही इस ग्रेंड सेलिब्रेशन में देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने भी भाग लिया और जमकर एंजॉय किया। इस दौरान यहां देर रात तक पार्टी का दौर चला।

4 दिन से तैयारियां चल रही थी रश्मि जालान के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर पिछले 4 दिन से तैयारियां चल रही थी। इसके लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कलकत्ता से इवेंट वाले आए थे, जो 80 मेहमानों की मेहमान नवाजी में लगे हुए थे। होटल में मेहमानों के लिए 40 कमरे बुक किए गए थे।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से चर्चाओं में आया था होटल सिक्स सेंसेज। इसे ही ध्यान में रखते हुए एमपी जालान (55) ने अपनी पत्नी का जन्मदिन इस हेरिटेज होटल में सेलिब्रेट करने का फैसला किया था। बिजनेसमैन एमपी जालान मुंबई में RKFL कंपनी चलाते है। एमपी जालान और रश्मि जालान के 2 बच्चे है।

सूफी सिंगर बिस्मिल ने बांध दिया समां उद्योगपति एमपी जालान की पत्नी रश्मि जालान के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए यह बिजनेसमैन परिवार मुंबई से चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेज में बर्थडे सेलिब्रेट करने आया। रश्मि जालान का यह 50वां बर्थडे था, जिसे धूमधाम के साथ सेलिब्रेटेड किया गया। मुंबई से आए इस उद्योगपति के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे नुसरत भरूचा, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा ने जहां पर डांस की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। वहीं पर सूफी सिंगर बिस्मिल ने पूरा समां बांध दिया। इस दौरान देर रात तक जबरदस्त पार्टी होटल में चली।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago