बिकानेर

औसत से ज्यादा बारिश, फिर भी अकाल का डर:बीकानेर के किसानों को बरसात का इंतजार, 50 फीसदी फसलें बर्बाद

उत्तर- पश्चिमी राजस्थान के किसानों ने सालों तक अकाल की मार झेली है। इस साल औसत से भी ज्यादा बारिश होने के बावजूद समय पर पानी नहीं मिलने से फिर अकाल के हालात बन गए है। मानसून की बेरुखी के चलते अब भीषण गर्मी के साथ रात को पड़ रही हवाओं से फसलों के चौपट होने का खतरा बढ़ गया है।

पांच से सात दिनों में बारिश नहीं हुई तो बीकानेर में बरानी फसलें चौपट हो जाएगी। पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही से बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

पिछले डेढ़ महीने से बारिश नहीं

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मानसून मेहरबान होता है तो जुलाई-अगस्त महीने में बारिश होती है। जिस पर किसान खरीफ फसलों की बुआई कर देते है। बाजरा, ग्वार, मोठ, मूंग सहित अन्य दलहनी फसलों की मानसून के दौरान पर्याप्त पानी मिल जाने और फिर सर्दी का मौसम शुरू हो जाने से अच्छी पैदावार हो जाती है। इस साल समय से पहले बारिश होने पर किसानों ने अगेती बुआई कर दी और फसलें लहलहाने भी लगी। जब बारिश की जरुरत पड़ी तो इन्द्रदेव मानो रुठ गए हो। बीते एक-डेढ़ महीने में एक बार भी बारिश नहीं हुई, जिसके कारण खरीफ की फसलें तबाह होती दिख रही है।

औसत से भी ज्यादा बारिश

बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में मानसून के दौरान 11 जुलाई से शुरू हुई बारिश जुलाई में कुल 75 एमएम और अगस्त में 259 एम एम बारिश का औसत है। तहसील के आधे गांवों में इस वर्ष पहले बिपरजॉय, फिर प्री-मानसून व मानसून की अच्छी बारिश का दौर चला, जिसके चलते जुलाई महीने में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। किसानों को इस साल अच्छे जमाने की आस थी। इसी उम्मीद के चलते किसानों ने खरीफ की फसलों की बुआई कर दी लेकिन अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह में बारिश की आवश्यकता महसूस हुई, जो अभी तक नहीं हो पाई है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago