Sports

गुजरात में सड़क हादसे में 6 की मौत, 35 जख्मी:ड्राइवर रील बना रहा था, लोगों ने मना भी किया था, अब फरार है

गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अंबाजी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा घायल हो गए। 5-6 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसा अंबाजी के त्रिशूलिया घाट पर उस वक्त हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर घाटी की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। घायलों को पालनपुर और अंबाजी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक यात्री ने बताया कि घाट पर बस चढ़ाते समय ड्राइवर मोबाइल से रील बना रहा था। हम लोगों ने उसे मना भी किया था, इसके बावजूद इसके वह रील बनाने में मशगूल रहा। इसी दौरान बस घाट पर हनुमान मंदिर के पास रेलिंग से टकराकर पलट गई। ड्राइवर मौके से भाग गया था।

वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर कुछ नशे में नजर आ रहा था। इसी के चलते वह हादसे के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उसे जल्द पकड़कर मेडिकल टेस्ट करवाए तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह बस अंबाजी मंदिर से दांता शहर की ओर लौट रही थी। बस में सवार सभी व्यक्ति माता के दर्शन कर दांता शहर आ रहे थे। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर श्रद्धालु खेड़ा जिले के कठलाल गांव के रहने वाले हैं। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही पास के ही एक गांव को लोग घायलों की मदद करने पहुंचे। कईयों ने निजी वाहनों से घायलों को अंबाजी के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

महुधा तालुका के महिसा गांव में रहने वाले राजेशभाई रोहित ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर हमारे आसपास के गांव के लोग अंबाजी मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित करने जाते हैं। इस बार भी रविवार की शाम को हमारे महिसा गांव से 15 और कठलाल गांव से करीब 20 लोग अंबाजी मंदिर गए थे। आज सुबह ये सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago