जयपुर

जयपुर को बना दिया बैंकॉक, थाइलैंड की लड़कियां कर रहीं वेश्यावृत्ति, पुलिस बनी कस्टमर तो हुआ खुलासा

जयपुर विदेशी युवतियों को बुलाकर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का खेल चलाया जा रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 5 विदेशी युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी गौतम ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली कि गिरधर मार्ग जवाहर सर्किल पर होटल केजी रेजीडेंसी में ब्लैक आउट स्पा चलता है। ब्लैक आउट स्पा सेंटर में मसाज के आड़ में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जाता है। स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई। स्पा सेंटर पर पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया।

बोगस ग्राहक बनाकर भेजा

ढाई हजार रुपए में सौदा तय होने पर बोगस ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी ने टीम को मिस्ड कॉल कर इशारा किया। पुलिस टीम के स्पा सेंटर पर रेड डालने पर एक कमरे में बोगस ग्राहक के साथ विदेशी युवती थी। दूसरे कमरे में एक लड़के के साथ अर्धनग्न हालत में विदेशी युवती मौजूद मिली। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलने पर कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में मिली थाइलैंड की पांचों युवतियों सहित 8 जनों को अरेस्ट किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- मामले में पुष्पेन्द्र शर्मा (20) निवासी बामनवास सवाई माधोपुर, यशवंत सिंह (20) निवासी पडिहारा चुरू और हेमंत (29) निवासी दूनी टोंक को गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर में मिली थाइलैंड की 5 युवतियों को देह व्यापार में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर के वर्कर पुष्पेन्द्र शर्मा स्पा से पुलिस टीम पूछताछ कर सेक्स रैकेट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago