चूरू

कुंड में डूबने से किसान की मौत:​पीने के लिए पानी निकालते समय हुआ हादसा, भाई पहुंचा तो तैरता मिला शव

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनवारी में खेत से पानी निकालते समय कुंड में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। परिजन किसान को गंभीर हालत में जालान अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ पुलिस अस्पताल पहुंची और परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी ली।

रतनगढ थाना के हैड कॉन्स्टेबल राजेंद्रसिंह ने बताया कि रतनगढ़ के गांव कनवारी निवासी नेमीचंद जाट ने दी रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका बड़ा भाई दल्लाराम जाट (50) बाजरे की फसल कटाई का काम कर रहा था। वह खेत गया हुआ था। पीने के लिए कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुंड में गिर गया। कुंड के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट में बताया कि सुबह वह जब खेत गया, तब कुंड में उसके भाई का शव तैरता हुआ मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुंड से दल्लाराम को बाहर निकालकर जालान अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मरग रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago