राजस्थान

बीकानेर में करोड़ों के इन्वेस्टमेंट की तैयारी:बीकाजी करेगा सौ करोड़ रुपए का निवेश, जोधपुर के डॉक्टर बनाएंगे सौ बेड का हॉस्पिटल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर बीकानेर में अगले कुछ महीनों में एक हजार 270 करोड़ रुपए का निवेश होने वाला है। इसमें बीकानेर की नमकीन कंपनी बीकाजी सौ करोड़ रुपए का निवेश करेगी। जोधपुर के डॉ. सुनील चांडक सौ बेड का हॉस्पिटल लगाने के लिए निवेश करने का तैयार है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट के तहत बीकानेर में ये निवेश होने जा रहा है। इसके लिए तेरह नवम्बर को बीकानेर में इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा।

कलेक्टर नमृता वृष्णि ने बताया- 9 से 11 दिसम्बर तक जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बीकानेर में 13 नवंबर को लक्ष्मी निवास पैलेस समिट होगी। कलेक्टर वृष्णि जिले में निवेश करने वाले निवेशकों के संपर्क में हैं। रीको और उद्योग विभाग इस संबंध में उद्यमियों के संपर्क में है।

82 निवेशक, 1 हजार 270 करोड़ का निवेश जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब तक 82 निवेशकों ने जिले में 1 हजार 270 करोड़ रुपये के निवेश की मंशा जाहिर की है। इससे जिले में 4 हजार 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया-जिले में सोलर, सिरेमिक, पर्यटन, एग्रो फूड, फूड, होटल एंड रिसोर्ट, कोल्ड स्टोरेज और ऊन आधारित उद्योगों से जुड़े एमओयू हुए हैं।

बीकाजी लगाएगा 100 करोड़ रुपए गोदारा ने बताया कि निवेश इकाई विस्तार के लिए बीकाजी फूड की ओर से 100 करोड़, जयपुर की ओविक सोलर एलएलपी की ओर से सोलर क्षेत्र में 200 करोड़, जोधपुर के डॉ सुनील चाण्डक द्वारा 100 बेड़ के अस्पताल निर्माण के लिए 100 करोड़ तथा सांई वीएसएलपी बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा बायो फ्यूल उद्योग क्षेत्र में 123.33 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago