बिकानेर

बीकानेर में दिनदहाड़े महिलाओं से छीना झपटी:नकाबपोश बदमाश पर्स, बैग और मोबाइल छीनकर भागे, अलग-अलग जगह घटना

बीकानेर में दिनदहाड़े छीना झपटी करने की घटना लगातार सामने आ रही है। पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग थानों में 3 मामले दर्ज हुए हैं। तीनों ही मामलों में बाइक सवारों ने छीना झपटी की है। एक घटना रानी बाजार क्षेत्र में, दूसरी लालगढ़ में रेलवे हॉस्पिटल के पास और तीसरी घटना जूनागढ़ के आसपास हुई। दो मामलों में महिलाओं के साथ लूटपाट हुई।

मुक्ता प्रसाद नगर थाने में दर्ज मामले में मृदुला मिश्रा ने आरोप लगाया- लालगढ़ रेलवे हॉस्पिटल के पास से टैक्सी में जा रही थी। इस दौरान दो युवकों ने टैक्सी में हाथ डालकर उससे पर्स छीन लिया। पर्स में नगद रुपयों के साथ ही मोबाइल और एटीएम भी था। वहीं सदर थाने में प्रीति पारीक ने एफआईआर दर्ज कराई है कि जूनागढ़ के पास उसके साथ लूटपाट हुई। तीन लड़कों ने उसके साथ छीना झपटी करके बैग ले लिया। इसमें दो के मुंह ढके हुए थे।

सदर थाने में एक अन्य मामला दर्ज हुआ, जिसमें अंकित कुम्हार ने आरोप लगाया- वह रविवार कोगंगानगर सर्किल पर खड़ा था। तब उसका बैग उठाकर बाइक सवार भाग गए। उसने पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं आए। बैग में कीमती सामान रखा हुआ था। तीनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago