Uncategorized

CM आतिशी को वापस मिला केजरीवाल वाला बंगला:2 दिनों में ऐसा क्या हुआ; जानिए नियम और पीछे की राजनीति

तस्वीर में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना हैं। वो किसी फाइल पर दस्तखत कर रही हैं और आसपास सामान पड़ा है। ये वही सामान है, जिसे PWD ने 9 अक्टूबर को 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले से बाहर निकाल दिया गया था।

ठीक 2 दिन बाद 11 अक्टूबर की शाम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास सौंप दिया गया है। PWD ने उन्हें वही बंगला आवंटित किया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे और जहां से उनका सामान बाहर निकाला गया था।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली CM पद की शपथ ली। 4 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल ने 6, फ्लैगशिप रोड वाला अपना बंगला खाली कर दिया। केजरीवाल की पत्नी सुनीता एक तस्वीर में आवास की चाबी एक अधिकारी को सौंपती नजर आ रही हैं।

अगले ही दिन 7 अक्टूबर को आतिशी बंगले में रहने आ गईं। पहले से आवंटित मथुरा रोड वाला बंगला भी उनके पास ही था। आतिशी के शिफ्ट होते ही BJP आधिकारिक प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाने लगी।

9 अक्टूबर को दिल्ली PWD की टीम सुबह 11 बजे बंगले का मुआयना करने पहुंची। उन्होंने आतिशी से अलॉटमेंट लेटर मांगा, जो उनके पास नहीं था। विभाग के हिसाब से नियम का पालन न करने के कारण आतिशी का सामान घर से निकाल दिया गया। दोपहर को आतिशी से बंगले की चाबी लेकर उसे सील कर दिया गया।

इसके बाद PWD के असिस्टेंट इंजीनियर ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के स्पेशल सेक्रेटरी सहित तीन अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि जब केजरीवाल के घर की चाबियां विभाग को देने के आदेश थे तो चाबी क्यों नहीं दी गईं? इसके बाद राजनीति गरमा गई और आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago