Uncategorized

जवान की डेंगू से मौत, नहीं मिला शहीद का दर्जा:परिवार का विरोध-प्रदर्श

बाड़मेर के जवान का पंचकुला आर्मी हॉस्पिटल में डेंगू से निधन हो गया। जवान को सेना ने फिलहाल शहीद का दर्जा नहीं दिया है। हालांकि, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया गया।

जवान की पार्थिव देह शनिवार को बाड़मेर पहुंची तो परिवार व अन्य लोगों ने शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।

दरअसल, मीठी नाड़ी (बाड़मेर) के रहने वाले दाऊ प्रजापत (25) चंडीगढ़ में पोस्टेड थे। उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में ट्रेनिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी। प्रजापत को 24 सितंबर को डेंगू के लक्षणों के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

करीब 15 दिन बाद 10 अक्टूबर की रात को उनकी डेथ हो गई। दाऊ प्रजापत की साल 2023 में ही शादी हुई थी। उन्होंने पिछले महीने ही क्रॉस कंट्री रेस में गोल्ड मेडल जीता था।

दाऊ प्रजापत की पार्थिव देह को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शनिवार सुबह 8.15 बजे जिला मुख्यालय बाड़मेर लाया गया। एंबुलेंस से पार्थिव देह को बाड़मेर शहर के सिणधरी सर्किल पर शहीद स्मारक स्थल पर जालीपा कैंट के वाहन में शिफ्ट किया गया।

इसी दौरान परिजन शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर सैन्य वाहन के आगे सड़क पर बैठ गए। कुछ लोग शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक आदूराम मेघवाल पहुंचे। आधे घंटे की समझाइश के बाद परिजन मान गए और वाहन को 8.45 पर पैतृक गांव धनाऊ कस्बे के पास मीठी बेरी के लिए रवाना किया गया।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग

जवान की अंतिम यात्रा के दौरान आसपास के कई गावों को लोग पहुंचे। बाड़मेर से मीठी बेरी के मार्ग में लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि देते हुए फूल बरसाए। बड़ी संख्या में युवा भी पार्थिव यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए साथ चले। करीब सुबह 11.40 बजे अंतिम यात्रा पैतृक गांव। इस दौरान लोग दाऊ प्रजापत अमर रहें, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

रक्षा मंत्री को लिखा लेटर – विधायक

दाऊ प्रजापत ने 13 दिसंबर 2019 को आर्मी जॉइन की थी। इसके बाद 2023 में उनकी शादी हो गई। बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया- ऑन ड्यूटी जवान दाऊ प्रजापत बीमार हुए और उनका निधन हो गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। मैंने उच्च अधिकारियों से बात की है।

गाइडलाइन व नियमों के मुताबिक जो भी होगा उसके अनुसार पूरी सुविधा मिलेगी। विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा- मैं मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात करूंगा, मैंने लेटर भी लिखा है। सेना का पॉजिटिव रुख है। निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि दाऊ प्रजापत को शहीद का दर्जा मिलेगा। विधायक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी लेटर लिखकर शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago