Top News

अमेरिकियों का रेप-मर्डर कर रहे अप्रवासी:राष्ट्रपति बना तो उन्हें मौत की सजा दूंगा; उन देशों में भेजूंगा, जिनसे अमेरिका जंग लड़ रहा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को अमेरिका के कोलोराडो में चुनावी रैली की। ट्रम्प ने 80 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने कहा, “हम पर उन अप्रवासियों ने आक्रमण किया है जो अमेरिकियों का रेप और कत्ल कर रहे हैं।”

ट्रम्प ने वादा किया कि 5 नवंबर की तारीख अमेरिका में आजादी का दिन होगा। जो भी अप्रवासी अमेरिकी नागरिक की हत्या करेगा उसे मौत की सजा दी जाएगी। अप्रवासियों को राक्षस और जानवर बताते हुए ट्रम्प ने कहा कि कोलोराडो के अरोरा में लेटिन अमेरिकी अप्रवासी आतंक फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया अमेरिका को एक ऐसे देश के तौर पर जानती है, जहां कब्जा किया जा चुका है। हम पर एक आपराधिक ताकत ने कब्जा कर रखा है।

ट्रम्प ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी अपराधी बताया और कहा- अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो देश खत्म हो जाएगा। ट्रम्प ने दावा कि कोलोराडो में वेनेजुएला से आए लोगों को पुलिस पर गोली चलानी की इजाजत दे दी गई है। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ट्रम्प के इस दावे को झूठा बताया है।

ट्रम्प बोले- अप्रवासियों को उन देशों में भेजेंगे, जिनसे अमेरिका युद्ध लड़ेगा ट्रम्प ने कहा कि अगर हैरिस चुनाव जीत गईं तो अमेरिका में 2 करोड़ नए अप्रवासी आ जाएंगे और हमारा देश खत्म हो जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि वे अप्रवासियों के खिलाफ ऑपरेशन अरोरा की शुरुआत करेंगे। इसके तहत सरकार को विदेशियों को उन देशों में भेजने की इजाजत मिल जाएगी, जिनके खिलाफ अमेरिका जंग लड़ रहा होगा।

ट्रम्प ने अमेरिकी चुनाव में अवैध अप्रवासियों को सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। इससे पहले वे कई मौके पर अवैध अप्रवासियों को लेकर बयान दे चुके हैं।

इससे पहले 10 सितंबर को कमला हैरिस के साथ प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प ने इमिग्रेशन के मुद्दे पर कहा था कि अमेरिका में रोज हजारों अपराधी आ रहे हैं। वे (प्रवासी) कुत्ते-बिल्लियों को खाते हैं। इससे पहले जुलाई में पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान जब ट्रम्प पर हमला हुआ, तब भी वे अप्रवासियों पर ही भाषण दे रहे थे।

हमले के बाद भी ट्रम्प ने कहा था, “अमेरिका में नौकरियां किसे मिल रही हैं, अमेरिका की 107% नौकरियां गैर कानूनी एलियन्स हड़प रहे हैं।” ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों की तुलना फिल्मी दुनिया के मॉन्सटर्स से करते हुए कहा था कि वे आपको खा जाएंगे।”

इससे पहले मई 2024 में ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अवैध प्रवासियों के चलते कई शहरों के हालात बदतर हो गए हैं। अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो अवैध प्रवासियों को देश से निकाल देंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago