जोधपुर

जोधपुर में 7 साल की बच्ची से रेप:माता-पिता के पास सो रही थी, 53 साल का व्यक्ति उठाकर ले गया; सीसीटीवी में आया नजर

जोधपुर में माता-पिता के पास सो रही 7 साल की मासूम को 53 साल का व्यक्ति उठाकर ले गया और उससे रेप किया। मां को रविवार सुबह बेटी नहीं दिखी तो वह उसे ढूंढती रही। सुबह 8 बजे जैसे-तैसे बच्ची घर पहुंची और घटना के बारे में घरवालों को बताया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है। आरोपी एक घर के बाहर लगे CCTV में शनिवार रात 12 बजे बच्ची को उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। मामला देवनगर थाना इलाके का है।

जोधपुर पश्चिम ADCP निशांत भारद्वाज ने बताया- मासूम झालावाड़ की रहने वाली है। उसके माता-पिता जोधपुर में मजदूरी करते हैं। आरोपी रतलाम (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस मामले में पूरी जानकारी जुटा रही है।

50 मीटर दूर हुई वारदात जिस जगह मासूम के साथ हैवानियत हुई वह घटनास्थल उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। मासूम देर रात माता-पिता के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे उठा ले गया। कैमरे में आरोपी मासूम को लेकर आते हुए नजर आया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago