जैसलमेर

रावण को जलाने गया रॉकेट अटका, आतिशबाजी से दहन:पटाखे से 4 लोग झुलसे; 6 मिनट में धराशायी हुआ रावण का घमंड

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी जैसलमेर में मनाया गया। शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में रावण दहन किया गया। विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला प्रमुख प्रताप सिंह, सभापति हरिवल्लभ कल्ला, कलेक्टर प्रताप सिंह, एसपी सुधीर चौधरी ने रॉकेट चलाकर रावण का अंत किया। मगर रॉकेट बीच में ही अटक गया। इसके बाद आतिशबाज़ी कर पुतले जलाए गए।

करीब 45 फीट लंबे रावण और 40-40 फीट लंबे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। 6 मिनट में रावण का पुतला धराशायी हुआ। उसके बाद बाकी दोनों भी पुतले जले। इस दौरान आतिशबाज़ी ने सबका दिल जीत लिया। इस दौरान स्टेडियम में एक जगह पटाखा गिरने से 4 लोग हल्के झुलस गए। जवाहिर हॉस्पिटल में इलाज के बाद चारों को छुट्टी दे दी गई। स्टेडियम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। विदेशी सैलानी भी इसका लुत्फ लेते नजर आए।

इस बार विजयादशमी पर पुतलों की हाइट भी बढ़ाई गई। पिछले साल रावण 40 फीट का था, वहीं मेघनाथ और कुंभकर्ण 30-30 फीट के थे। मगर नगर परिषद ने इस बार रावण के पुतले को 45 फीट व मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों को 10-10 फीट बढ़ाते हुए 40-40 फीट हाइट बनाई गई। करीब 10.75 लाख की लागत से बनाए पुतलों का पूनम सिंह स्टेडियम में दहन किया गया।

रावण दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इस दौरान आकाश में रंगीन आतिशबाजी के फव्वारे और सितारे उठते-गिरते रहे। इस मौके पर जनता की भारी भीड़ स्टेडियम में मौजूद रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर और एसपी समेत अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

10.75 लाख से बने पुतले धराशायी

नगरपरिषद ने करीब 10.75 लाख रुपए की लागत से तीनों पुतलों का निर्माण करवाया था। 45 फीट का रावण और कुंभकर्ण व मेघनाथ के 40-40 फीट के पुतले बनवाए। हर बार की अपेक्षा तीनों पुतले काफी मजबूत ढांचे वाले होने से पलक झपकते ही धराशायी नहीं हुए। इसके अलावा इस बार पुतलों का दहन सिलसिलेवार किया गया। बाहरी शोरगरों ने बारी-बारी से पुतलों के दहन के साथ कई आवाज करने वाले पटाखे छोड़े और आकाशीय आतिशबाजी को अंजाम दिया। पूनम स्टेडियम में रावण और कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग उमड़े। पुतलों का दहन जैसे ही शुरू हुआ, भीड़ ने भारी हुटिंग कर खुशी का इजहार किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago