राजस्थान

मौसम साफ होगा:भीलवाड़ा, सिरोही एरिया में हल्की बारिश हुई, जैसलमेर-बाड़मेर-जोधपुर में छाए बादल

राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में पिछले तीन दिन से चल रहा बारिश का दौर आज थम जाएगा। कुछ जगह हल्के बादल छाने की संभावना है। दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा। वहीं, सोमवार को जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर, सिरोही, पाली, भीलवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में बादल छाए। भीलवाड़ा, सिरोही, जैसलमेर के एरिया में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इधर जयपुर समेत कई शहरों में दिन में बाद और शाम होने के साथ मौसम साफ हो गया।

तापमान में उतार-चढ़ाव

राज्य के मौसम में इस बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव में हुआ। जयपुर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, करौली में कल दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। वहीं बीकानेर, चूरू, गंगानगर जिलों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट हुई।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र ने प्रदेश के उदयपुर, कोटा संभाग में आज हल्के बादल छाने की संभावना जताई है। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ होने और धूप निकलने की भी संभावना है। 16 अक्टूबर से प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago