राजस्थान

दिन में गर्मी तेज, रात का तापमान गिरा:आसमान साफ होने से दिन में धूप से परेशान आमजन

नागौर में आसमान साफ होने की वजह से तेज गर्मी है। पिछले एक सप्ताह से मौसम भी ड्राई है। आज सुबह आसमान में ना के बराबर बादल नजर आए। वहीं, मानसून अब पूरी तरह विदा हो चुका है।

सुबह होते ही तेज धूप का असर शुरू हो‌ जाता है। लोग गर्मी से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। उमस से लथपथ होने की वजह से लोग बाहर कम ही निकल रहे है।

आसमान साफ होने की वजह से दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ रहा है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात नागौर का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री तो वहीं आज सुबह साढ़े 11 बजे तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। धूप और तापमान बढ़ने से फिर से गर्मी का एहसास होने लगा है।

इन दिनों मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कभी-कभी शाम को तेज हवाएं चलती हैं तो आमजन प्रभावित होते हैं।

आज सुबह से आसमान साफ होने के कारण अब तापमान बढ़ने लगा है। उमस‌ का जोर भी बढ़ने लगा है। नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। आज सुबह से हवाओं की रफ्तार मंद होने से गर्मी ज्यादा तेज है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago