जोधपुर

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हुए:सड़क के दूसरे किनारे जाकर गिरी ट्रॉली, दो मजदूरों की मौत; डंपर ड्राइवर फरार

नीमकाथाना से जोधपुर जा रहे थे मजदूर

हेड कॉन्स्टेबल दशरथ सिंह ने बताया- टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली का ऊपरी हिस्सा अलग होकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। मजदूर उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे में उदयपुरवाटी के पचलंगी गांव निवासी शंकर सिंह (42) और उसका बेटा पप्पू सिंह ट्रैक्टर में सवार थे। इनके अलावा नीमकाथाना के गांव ग्वाला निवासी ख्यालीराम सैनी (45) और बीजू भाकर भी थे। चारों ट्रैक्टर से सोमवार शाम 4.30 बजे नीमकाथाना से जोधपुर जाने के लिए निकले थे। डीडवाना में आज सुबह हादसा हो गया।

हादसे में शंकर सिंह और ख्यालीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शंकर का बेटा पप्पू घायल है। बीजू भाकर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि डंपर का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया व परिजन को सूचना दी।

मजदूरी कर परिवार पाल रहा था शंकर

शंकर सिंह की शादी 2021 में हुई थी। पप्पू के अलावा उसके डेढ़ साल की बेटी है। छोटा भाई साथ ही रहता है। पूरे परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी शंकर पर थी। वह मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था। वहीं खयाली राम सैनी (45) की शादी 25 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां हैं। वह भी शंकर के साथ मजदूरी पर जा रहा था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago