Bollywood

डेब्यू फिल्म के दौरान टूट चुकी थीं श्रद्धा कपूर:सेट पर जाने से डरती थीं, बोलीं- लोगों का बर्ताव हमेशा अच्छा नहीं होता

श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स ब्रेक किए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया सक्सेस की ऊंचाइयों तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। पहली फिल्म तीन पत्ती की शूटिंग के कुछ ही दिनों में, उन्होंने अपनी मां से कहा था वह वापस नहीं जाना चाहतीं। लोगों का व्यवहार हमेशा अच्छा नहीं होता।

कॉस्मोपॉलिटन के साथ इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म तीन पत्ती के दौरान आईं मुश्किलों के बारे में बात की। श्रद्धा ने कहा, ‘मुझे याद है फिल्म की शूटिंग को शुरू हुए दो या तीन दिन ही हुए होंगे। मैं टूट चुकी थी। मैंने मां से कहा था कि मुझे वापस नहीं जाना।’

श्रद्धा ने कहा, ‘मैंने कभी फिल्म सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम नहीं किया था। मैं सिर्फ 20 या 21 साल थी। लोगों का बर्ताव हमेशा अच्छा नहीं होता था। अगर आप कोई खास हैं, तो आपसे अलग तरीके से बात की जाएगी, और अगर आप कोई नहीं हैं, तो आपको वैसे ही ट्रीट किया जाएगा। ये सब देखकर मुझे बहुत खराब लगता था।’

श्रद्धा ने कहा, ‘पहली फिल्म पूरी होने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा था। हां, शुरुआत में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब मैंने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तो खुद पर पहले से भी ज्यादा भरोसा महसूस किया।’

श्रद्धा ने 2010 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू

श्रद्धा ने 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपर्णा खन्ना का रोल किया, जो एक कॉलेज छात्रा थी। इस फिल्म का डायरेक्शन लीना यादव ने किया है। इसमें अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले, आर माधवन और राइमा सेन मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई।

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर श्रद्धा कपूर फिल्म आशिकी-2, एक विलेन, छिछोरे, स्त्री, तू झूठी मैं मक्कार जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago