उदयपुर

10 लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी!:उदयपुर में दो दिन पहले जहां हमला किया, वहीं मारा गया; अधिकारी बोले- आदमखोर की पुष्टि नहीं

उदयपुर में शुक्रवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम ने एक लेपर्ड को गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार इसी लेपर्ड ने बीते एक महीने में 10 लोगों का शिकार किया था। लेपर्ड को शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई है।

इसी इलाके से करीब एक किलोमीटर दूर दो दिन पहले दो महिलाओं पर लेपर्ड ने अटैक किया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी।वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि यह वो ही आदमखोर लेपर्ड है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।

5 दिन में 3 बार अटैक किया मदार गांव में बीते करीब 5 दिन में लेपर्ड के दो अटैक हुए हैं। बुधवार को खेत में काम कर रही 2 महिलाओं पर हमला किया था। दोनों घायल हो गई थीं। इनमें से लेपर्ड ने एक महिला मांगीबाई के गले पर अटैक किया था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, दूसरी महिला केसीबाई के हाथ में घाव है, उनका इलाज चल रहा है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार रात को पालड़ी गांव में लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार कर उसे मार डाला था। वहीं, तीन दिन पहले रविवार को बड़ी गांव में भी लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार किया था। शहर के आसपास लगातार लेपर्ड के लगातार बढ़ते मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

हाथों में लाठियां-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे लोग सुबह जैसे ही लेपर्ड को गोली मारने का पता चला तो परमदार, बांदरवाड़ा, राठौड़ों का गुड़ा, कायलों का गुड़ा, गोडान कला गांव वाले मदार बड़ा तालाब के पास पहुंचना शुरू हो गए। ग्रामीणों के हाथों में लठियां और कुल्हाड़ी थी। उनका कहना था कि यहां आस-पास बहुत लेपर्ड है और महिला की मौत के बाद तो पूरा गांव घबराया हुआ है।

दहशत में बस स्टैंड और दुकानें बंद गांव वालों ने कहा कि सबसे पहले तो यह देखने की जरूरत है कि ये आदमखोर है या नहीं। वन विभाग उनको बताए अगर ये आदमखोर नहीं है तो यहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और यहां पर पिंजरे लगाए जाए।

मदार पंचायत के वार्ड पंच मनीष चौबीसा ने बताया कि आस-पास लेपर्ड की बढ़ती संख्या के बाद गांव वालों में दशहत है। मदार का बस स्टैंड और कुछ दुकानें बंद है।

मदार, बांदरवाड़ा, राठौड़ों का गुड़ा, कायलों का गुड़ा, गोडान कला गांव के लोगों ने गुरुवार रात को मीटिंग की थी। इसमें तय किया था कि लेपर्ड पकड़ में नहीं आ पा रहा है, तो अब गांव वाले हथियारों के साथ पूरे जंगल को घेरेंगे।

अपने स्तर पर लेपर्ड को पकड़ने के लिए घेरा डालेंगे। इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही ग्रामीण जुटने लगे थे, इस बीच टीम की तरफ से लेपर्ड को शूट कर दिया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago