उदयपुर

जमीनी विवाद में पति की हत्या, पत्नी घायल:आरोपियों ने आस-पड़ोस के मकानों को बाहर से बंद किया; चिल्लाने की आवाजें आती रही

उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र के खाम्बिया स्थित लाख बाडली फला में देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे दंपती पर हमला कर दिया। हमले में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई। ओगणा थानाधिकारी अजयराज सिंह ने हमले की वजह जमीनी विवाद होना बताया है। घटना बीती रात करीब 10:30 बजे की है।

थानाधिकारी के अनुसार घर पर सो रहे रामसिंह राजपूत पर अज्ञात हमलावरों ने देर रात धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी कंकू कुंवर गंभीर घायल हो गई। घायल पत्नी को गोगुंदा अस्पताल ले जाया गगया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।

आसपास के घरों के दरवाजे बंद कर दिया घटना को अंजाम हमलावरों ने घटना से पूर्व आसपास के सभी घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। ताकि घटना को अंजाम देते वक्त कोई बचाव के लिए नहीं आ पाए। हमले के दौरान आसपास के कुछ लोगों ने चिल्लाने की आवाज भी सुनी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने पर कोई बाहर नहीं सका। काफी मशक्कत कर घर के ऊपर की तरफ से एक पड़ोसी आया और सभी घरों के दरवाजे खोल मौके पर पहुंचे।

जमीनी विवाद से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस मृतक के परिवार वालों का स्थानीय निवासी मगन सिंह और देवी सिंह से 9 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें कोर्ट से मृतक के परिवार के पक्ष में फैसला भी आ गया। इसी के चलते मगन सिंह का परिवार रंजिश पाले हुए था। मृतक के परिवार ने रंजिश वश ही मृतक पर हमले की आशंका जताई है। हालांकि थानाधिकारी का कहना है कि हत्या किसने और इसकी मुख्य वजह क्या है इसकी पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago