Top News

पार्षद के पति पर हमले के 11 आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजी से बिगड़ा था शहर का माहौल; 31 लोगों को किया था डिटेन

भीमगंज थाना क्षेत्र में पार्षद के पति पर हुई चाकूबाजी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में 4 मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर अब तक कुल 15 को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- मामले की गंभीरता को को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने परंपरागत पुलिसिंग, सीसीटीवी फुटेज और कई जगह दबिश देकर 31 लोगों को डिटेन किया था। इन सभी से टेक्निकल डाटा और साइंटिफिक तरीके से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला

25 अक्टूबर रात 10:30 बजे के करीब पार्षद के पति देवेंद्र हाड़ा की एमजी हॉस्पिटल के बाहर चाय की होटल पर हाड़ा और उसके दो साथियों आनंद और बबलू द्वारा पटाखे छोड़ने के बाद हुए विवाद में इन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें वो घायल हो गए थे।

इस मामले को लेकर देर रात शहर में काफी उपद्रव हुआ,कई संगठनों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान चार गाड़ियों को आग के हवाले किया गया था साथ ही कई स्थानों पर पत्थरबाजी भी हुई।घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 31आरोपियों को डिटेन कर उनसे गहनता से पूछताछ के बाद शुक्रवार को 4 और शनिवार रात 11 कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये थे टीम में शामिल

भीमगंज थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी, पुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह, कोतवाल राजपाल सिंह,बिजौलिया थाना प्रभारी लोकपाल, मांडल थाना प्रभारी संजय गुर्जर, एएसआई कैलाश चंद्र सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा पुलिस के जवान शामिल रहे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago