चूरू

रतनगढ़ में ज्वेलरी शॉप के ताले टूटे:लाखों के जेवरात चोरी, छत के ऊपर से शॉप में घुसे चोर; सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

चूरू के रतनगढ़ शहर के मुख्य बाजार में घंटाघर व गढ़ चौराहे के बीच स्थित एक ज्वेलरी शॉप में शनिवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर डीएसपी अनिल कुमार और सीआई दिलीप सिंह भी पहुंचे।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रिणी कुआं के रहने वाले छगनलाल सोनी की उतरादा बाजार में आरबी एंड संस फर्म के नाम से ज्वेलरी शॉप है। देर रात अज्ञात चोर कार में सवार होकर आए। जो दुकान के पीछे एक खाली प्लाट से होते हुए दुकान की छत पर आ गए। जिसमें सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना में चोरी हुए सामान का अभी तक आंकलन नहीं हो पाया है। जबकि उक्त दुकान की रखवाली के लिए बाजार में एक चौकीदार भी रखा हुआ है। जो दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर चौकीदारी कर रहा था और अंदर से चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।

घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसमें दो चोर दुकान में चोरी करते हुए नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago